रणजी ट्रॉफी: मिजोरम ने जीता टॉस, उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण

देहरादून में रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड का मुकाबला मिजोरम के साथ शुरू हुआ। रणजी ट्रॉफी के लीग मुकाबले में यह उत्तराखंड का अंतिम मैच है। मिजोरम के कप्तान ने टॉस जीत कर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। उत्तराखंड को करणवीर के रूप में शुरुआती झटका लगा। करणवीर को एचएम रतले ने बोल्ड कर दिया। करणवीर 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विनीत सक्सेना और वैभव भट्ट ने पारी संभाली। तब तक टीम का स्कोर 7 ओवर में 25 रन 1 विकेट रहा।बता दें कि पिछले सात मैचों में उत्तराखंड की टीम ने छह मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच ड्रॉ होने के कारण 37 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रही है। बिहार की टीम 34 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में यदि उत्तराखंड की टीम मैच हारती है और बिहार की टीम जीत जाती है तो उत्तराखंड का क्वार्टर फाइनल में जाने का सपना टूट जाएगा। उधर, मिजोरम की टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच जीत नहीं पाई है। ऐसे में उत्तराखंड यदि मिजोरम से जीत जाती है तो इसकी क्वार्टर फाइनल की राह आसान हो जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2seMnBG
कोई टिप्पणी नहीं