Breaking News

मणिपुर की महिलाएं सेपक तकरा की टीम इवेंट में चैंपियन


मणिपुर की महिलाओं ने नेशनल सीनियर सेपक तकरा चैंपियनशिप का टीम खिताब जीत लिया। मणिपुर ने फाइनल में एसएसबी टीम को 2-1 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में एसएसबी ने उड़ीसा को और मणिपुर ने नागालैंड को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पुरुष वर्ग में एसएसबी टीम ने मणिपुर को 2-0 से हराकर खिताब हासिल किया। उड़ीसा और नागालैंड टीम को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। इस बीच रेग्यू इवेंट के मैच जारी हैं। सेपक तकरा फैडरेशन ऑफ इंडिया की साधारण सभी की बैठक एसआर प्रेमराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी सत्र में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। फैडरेशन के महासचिव योगेंद्र सिंह दहिया ने नेशनल चैंपियनशिप में जोधपुर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। राजस्थान सेपक तकरा संघ के अध्यक्ष टीके सिंह ने आभार व्यक्त किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Fdt3fD

कोई टिप्पणी नहीं