Breaking News

पद्मश्री सम्मान पाने वाले छठे फुटबॉलर छेत्री के बारे में भूटिया ने कहा...


भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सुनील छेत्री को पद्मश्री से नवाजा जाएगा और साथ ही वह यह सम्मान पाने छठे भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी होंगे। छेत्री से पहले दिवगंत गोस्तो पॉल, दिवगंत सेलेन मन्ना, पीके बनर्जी, चुन्नी गोस्वामी और बाइचुंग भूटिया को यह सम्मान मिल चुका है। अपने करियर में छेत्री ने तीन नेहरु कप (2007,2009,2012) जीते। इसके अलावा उन्होंने एएफसी चैेलेंज कप (2012) का खिताब भी अपने नाम किया और वर्ष 2011 तथा 2016 में दो बार दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ चैम्पियनशिप (सैफ) का खिताब भी जीता। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 67 गोल के साथ सर्वोच्च भारतीय गोल स्कोरर का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। इसके अलावा वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय सक्रिय उच्चतम गोल स्कोरर के मामले में वह पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर हैं। एशिया कप के दौरान थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनल मैसी को पछाड़ दिया था जिनके अपने देश की तरफ से 65 गोल हैं। पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा, वह सबसे ईमानदार और मेहनती खिलाडय़ों में से हैं। मैंने उसे 15 वर्षों से अपने सामने खेलते हुए देखा है और वह हमेशा ही एक पेशेवर खिलाड़ी की तरह रहा है।उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है वह उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। वह हमेशा जानता था कि वह क्या चाहता है और इसलिए वह एक खिलाड़ी के रुप में विकसित होने में सक्षम था।अपने क्लब बेंगलुरु एफसी के लिए छेत्री ने 2 हीरो आई-लीग, 2 फेडरेशन कप और एक सुपर कप खिताब जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने 2016 मेें अपने नेतृत्व में क्लब को एएफसी कप के फाइनल तक पहुंचाया था जहां उनकी टीम इराक के वायु सेना क्लब के खिलाफ फाइनल में हार गयी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Um1VQ8

कोई टिप्पणी नहीं