Breaking News

ताईक्वांडो प्रतियोगिता: मणिपुर-दिल्ली और मप्र ने जीता सोना


राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन बालिका वर्ग में अलग-अलग वजन वर्ग में मप्र, दिल्ली और मणिपुर कि खिलाड़ियो ने सोना जीता। वहीं बालक वर्गों में चंडीगढ़ और गुजरात के खिलाड़ी प्रथम रहे। आशीष मंगल वाटिका में शुरु हुई प्रतियोगिताएं रात तक चलती रहीं। डीईओ एचएन नेमा ने बताया कि बालिका वर्ग 68 किग्रा वजन वर्ग में मप्र की यशस्वी गुप्ता ने प्रथम पुरस्कार स्वरूप गोल्ड मेडल जीता, जबकि दूसरे स्थान पर हरियाणा की रमणिक रहीं और तृतीय स्थान पर तेलंगाना की मशीरा सारा खां और दिल्ली की प्रिया रहीं। वहीं 49 किग्रा वजन वर्ग में दिल्ली कि रिया विशी ने प्रथम पुरस्कार जीता। जबकि दूसरे स्थान पर केरल की प्रसादिया नांगमेथम रही। इसी प्रकार केवीएस की नेहा एनबी और यूपी कि अंजली सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 44 से 46 किग्रा वजन वर्ग में भी दिल्ली कि हंसिका सिंह प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ की दीक्षा रहीं। गुजरात की भाव्या पुरोहित और महाराष्ट्र की अदिति शिवगन ने तृतीय पुरस्कार जीता। डीईओ ने बताया कि इसी प्रकार बालिका वर्ग में 63 से 68 किग्रा वजन वर्ग में मणिपुर कि निंगोम बाम ने गोल्ड जीता, जबकि केरल की जेबा सीके ने सिल्वर मेडल और केवीएस की वर्तिका पटेल और महाराष्ट्र कि तनिष्का नायक ने कांस्य पदक जीते।बालक वर्ग में चंडीगढ़, गुजरात विजेताबालक वर्ग में 78 से अधिक किग्रा वजन वर्ग में चंडीगढ़ के संकेत घोचर प्रथम रहे और गोल्ड मेडल जीता। जबकि महाराष्ट्र के सईल घुगे को द्वितीय पुरस्कार स्वरुप सिल्वर मेडल मिला। बिहार के संतोष कुमार और पंजाब के जूनैद डार को तृतीय पुरस्कार स्वरूप कांस्य मेडल मिला। बालक वर्ग में 68 से 73 किग्रा वजन वर्ग में गुजरात के यशराजसिंह गोहिल प्रथम, केवीएस के रवि कुमार सिंह द्वितीय और हरियाणा और गोवा के क्रमश: नीतेश कुमार सिंह और विशाल गिरी तीसरे स्थान पर रहे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QooGAp

कोई टिप्पणी नहीं