Breaking News

रेग्यू इवेंट में एसएसबी आैर मणिपुर ने जीता खिताब


एसएसबी ने नेशनल सीनियर सेपक तकरा टूर्नामेंट का पुरुष रेग्यू वर्ग का खिताब जीत लिया। मणिपुर को दूसरा और आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में मणिपुर की टीम विजेता बनी। तेलंगाना को दूसरा और एसएसबी व नागालैंड को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल हुआ। पुरुष वर्ग के डबल इवेंट में उत्तर प्रदेश को गोल्ड, महाराष्ट्र को सिल्वर और राजस्थान व बिहार को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल मिला।महिला वर्ग में बिहार को गोल्ड, आंध्र प्रदेश को सिल्वर और केरल व महाराष्ट्र को ब्रॉन्ज मेडल मिला। समापन समारोह में कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि थे। भारतीय सेपक तकरा फैडरेशन के अध्यक्ष डा. एसआर प्रेमराज ने अध्यक्षता की।गोवा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता चंद्रकांत कावलेकर विशिष्ट अतिथि थे। राजस्थान सेपक तकरा संघ के अध्यक्ष टीके सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय सेपक तकरा फैडरेशन के महासचिव योगेंद्र सिंह दहिया और खेल अधिकारी गोविंद सिंह परिहार सहित अन्य लोग मौजूद थे। राजस्थान सेपक तकरा संघ के सचिव राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QtvpsM

कोई टिप्पणी नहीं