इन जगहों पर बेखौफ अकेले घूम सकती हैं लड़कियां

एक वक्त ऐसा था, जब लड़कियां स्कूल कॉलेज और दफ्तर से घर वापस आती थी। उन्हें पर्दे में रखा जाता था। अब समय बदल गया है लड़कियां पर्दे में रहना पसंद नहीं करती उन्हें भी आजादी के साथ जीना अच्छा लगता है। पढ़ना, फिर जॉब करना और अपनी पसंद की जगहों पर घूमना उनका शौक होता जा रहा है। तो आइए जानते है एेसी जगहों के बारे में जहां लड़किया बेखौफ घूम सकती हैं। उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऋषिकेश एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यहां के प्राचीन मंदिर और पवित्र गंगा की धारा को देखने देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। इस जगह पर लड़कियां अकेले घूम सकती हैं। यहां की रीवर राफ्टिंग, राम झूला और गंगा आरती में शामिल होना बहुत अच्छा अनुभव होगा। गंगटोक सिक्कम की राजधानी है। यहां की पहचान खूबसूरत मठों से है। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा वहां और भी बहुत खूबसूरत चीजे हैं,जैसे कंचनजंघा की पहाड़ियां। यह पर्यटकों के लिए सबसे शानदार जगह है। यहां की खूबसूरती से रूबरू होने आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। वैसे दिसंबर में जाने पर यहां के स्थानीय पर्व और वहां के खान पास तो नजदीक से जानने का मौका मिलता है। मनाली को खूबसूरती का खजाना कहते हैं। इस छोटे से शहर को कुदरत बहुत खूबसूरती से सजाया है। किसी भी मौसम में यहां के खूबसूरती का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां आप तीन के ट्रीप का मजा अकेले उठा सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VVSzfi
कोई टिप्पणी नहीं