Breaking News

सीके नायडू क्रिकेट में पारी से जीता बिहार, मिजोरम हारा


सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मिजोरम पर पारी व 42 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बिहार के गेंदबाज शब्बीर खान और सचिन कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा। बता दें कि बिहार ने अब तक सात मैच खेले हैं। चार में जीत मिली है। बिहार का अगला मैच नौ जनवरी से शिलांग के पोलो ग्राउंड पर मेघालय से होगा। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के तीसरे दिन ही बिहार ने जीत हासिल कर ली। बिहार ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। मिजोरम ने पहली पारी में 148 रन और दूसरी में 93 रन बनाए। तीसरे दिन मिजोरम ने एक विकेट पर 34 रन से आगे खेलना शुरू किया। शब्बीर ने वाजिद शाह को नौ रन पर अभिषेक के हाथों कैच करवाया। इसके बाद गौरव पवेलियन लौटे और फिर तो विकेट गिरता चला गया और पूरी टीम 93 रनों पर सिमट गई। गौरतलब है कि साल की शुरुआत के लगातार तीनों दिनों में तीन वर्ग में मिली जीत को बिहार क्रिकेट के वर्ष 2019 का शुभ लक्षण ही कहा जाएगा। एक को रणजी, दो को कूच बिहार और तीन जनवरी को सीके नायडू में बिहार को जीत मिली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Vs0iSd

कोई टिप्पणी नहीं