Breaking News

कूच बिहार ट्रॉफी: उत्तराखंड के आगे सिक्किम ने घुटने टेके


कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड ने सिक्किम को पारी और 153 रनों से शिकस्त दी। उत्तराखंड की जीत के हीरो मनीष और एस जुयाल रहे। मनीष ने दोहरा शतक (203) लगाया, तो जुयाल ने दस विकेट चटकाकर सिक्किम को पस्त कर दिया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह लगातार पांचवीं जीत।देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेल जा रहे मैच के तीसरे दिन सिक्किम ने दो विकेट पर 57 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। सिक्किम को पहला झटका ओम सैनी के रूप में लगा। सलामी बल्लेबाज ओम सैनी को एस जुयाल ने 55 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया। इसके बाद एस जुयाल ने सिक्किम के मध्यक्रम की बल्लेबाजी क्रम को धवस्त कर दिया। जुयाल ने सौरभ को 1 रन, दीपक मेहतो को 11, अरीफ को शून्य और तनबीर आलम को 1 के स्कोर पर आउट कर उत्तराखंड की जीत पक्की कर दी। दूसरी पारी में सिक्किम की पूरी टीम केवल 93 रन ही बना सकी और उत्तराखंड ने यह मुकाबला एक पारी और 153 रनों से जीत लिया। उत्तराखंड की टीम ने कूच बिहार ट्रॉफी में अब तक के सभी मुकाबले जीतने में सफल रही है। इस तरह टीम अपने ग्रुप में पांच में से पांच मैच जीतकर 35 अंकों के साथ पहले स्थान है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GUBije

कोई टिप्पणी नहीं