इन्हें नहीं देखा तो क्या देखा, भारत के नेचुरल अजूबे

अभी तक आपने दुनिया के 7 अजूबों के बारे में सुना होगा और देखा होगा, लेकिन अब आज हम आपको भारत के प्राकृतिक अजूबों के बारे में बताएंगे। मजुली आइलैंडयह दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है जोकि असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। यह जगह वनस्पति और जीव-जंतुओं के लिए काफी मशहूर है और यहां कई विलुप्तप्रायः प्रजाति भी पाई जाती हैं। लिविंग रूट ब्रिजचेरापूंजी में स्थित इस रूट ब्रि को डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज भी कहा जाता है। दरअसल ये ब्रिज यानी पुल Ficus Elastica पेड़ से बना होता है। मार्बल रॉक्समध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित मार्बल रॉक्स नर्मदा नदी के किनारे स्थित हैं और ये इतने खूबसूरत पहाड़ हैं कि मन करता है बस देखते ही रहें। 3 किलोमीटर तक के दायर में फैले मार्बल के पहाड़ों को देखने के लिए दूर-दूरे से लोग आते हैं। लोकताक झील (फ्लोटिंग लेक)फ्लोटिंग लेक यानी लोकताक झील मणिपुर में स्थित है, जोकि अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये प्रसिद्ध है। इन द्वीपों को कुंदी कहा जाता है। यह दुनिया की एकमात्र फ्लोटिंग झील है और भारत के पूर्वोतर में एकमात्र सबसे बड़ा फ्रेशवॉटर लेक है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T1GPGz
कोई टिप्पणी नहीं