Breaking News

असम को हराकर हरियाणा ने किया प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश


64वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल क्रिकेट प्रतियोगिता आयु वर्ग बालक 17 साल में असम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 104 रन का स्कोर बनाया। हरियाणा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन शुक्ला ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि रेहान राज शर्मा ने 10 रन देकर 2 विकेट और 18 रन देकर सन्नी संधू ने 1 विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम की तरफ से रेहान राज शर्मा ने नाबाद 56 रन, तुषार पंघाल ने 13 रन और अनमोल कौशिक ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हरियाणा की टीम ने इस जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रेहान राज शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस जीत पर बीआर धनखड़, कोच शिव भारद्वाज और मैनेजर जयप्रकाश ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CRX1EB

कोई टिप्पणी नहीं