यह छोटा सा डिवाइस खतरे में करेगा महिला की मदद, बिना चार्ज किए चलेगा 4 साल तक
नई दिल्ली: महिलाओं के सुरक्षा के लिए एक ऐसे डिवाइस को तैयार किया गया है जो मुसीबत के समय में उनकी मदद करेगा। यह नया डिवाइस स्मार्ट पेपर स्प्रे है जिसके इस्तेमाल से सामने वाले की आखों में जलन पैदा होगा। इतना ही नहीं इस डिवाइस के इस्तेमाल से यूजर के पास जल्द से जल्द मदद भी पहुंचेगी। यह एक ब्लूटूथ स्मार्ट स्पीकर है जो यूजर के स्मार्टफोन एप से कनैक्ट रहेगा और इसके इस्तेमाल से यह कुछ कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन के साथ मैसेज सेंड करेगा। इसके मैसेज भेजने के बाद परिजन या दोस्तों को पता लग जाएगा की यूजर खतरे में है और जल्द से जल्द मदद मिलेगी।
इस डिवाइस को इस्तेमाल में लाने के लिए यूजर को सबसे पहले इसके ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा। यह डिवाइस दिए गए नंबर के जरिए ब्लूटूथ की मदद से फोन के साथ कनेक्ट हो जाएगा। अब जब यूजर (महिला) मुसीबत के समय में इस स्प्रे का इस्तेमाल करती है तब यह करेंट लोकेशन को ऑटोमैटिक सिलैक्टिड कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन सेंड कर देगा। साथ ही एक ऑटोमैटिक प्री रिकॉर्डिंग कॉल मुफ्त में की जाएगी जो यूजर के खतरे में होने की जानकारी देगा। ध्यान रहे इस स्प्रे को छिड़कने के बाद यह डिवाइस आगे की प्रक्रिया को अंजाम देगा।
इस पेपर स्प्रे को स्विडिश स्टार्टअप कंपनी Plegium ने बनाया है। इसकी कीमत 80 डॉलर करीब (5600 रुपये) है। हालांकि, इसे कब तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके ख़ासियत की बात करें तो इसमें दी गई बैटरी है जिसे बिना चार्ज किए 4 साल तक उपयोग में लाया जा सकता है। साथ ही इस डिवाइस में 130 डैसीबल का सायरन भी लगा हैं जो आवाज कर के अटैकर को डराने का काम करेगा। वहीं, यह डिवाइस 10 फुट की दूरी तक स्प्रे कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Amazon पर मिल रहा 1000 रुपये का कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QOIux7
कोई टिप्पणी नहीं