Breaking News

रणजी ट्रॉफी: त्रिपुरा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, 35 रन पर ऑलआउट


मेजबान त्रिपुरा की टीम रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के आखिरी राउंड में राजस्थान के खिलाफ सोमवार (7 जनवरी) को महज 35 रन पर सिमट गई। पूरी टीम रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी के इस मैच में महज 18.5 ओवर की बल्‍लेबाजी कर पाई। इसके साथ ही उसने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 35 रन संयुक्‍त रूप से 12वां सबसे छोटा स्‍कोर है। टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे कम स्‍कोरवैसे, 35 रन, त्रिपुरा का इस टूर्नामेंट के इतिहास में भी सबसे कम स्‍कोर है। इससे पहले उसने 1995-1996 में बंगाल के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में 42 रन बनाए थे। उस मैच में त्रिपुरा की टीम पहली पारी में 53 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब त्रिपुरा को पारी और 351 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। नीलाम्बुज वत्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन अगरतला में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा के लिए केवल नीलाम्बुज वत्स ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। उन्होंने नाबाद 11 रन बनाए। छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। राजस्थान के अनिकेत चौधरी ने पांच और तनवीर उल हक ने तीन विकेट झटके। अच्छी नहीं रही राजस्थान की शुरूआतराजस्थान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसके लिए शीर्ष क्रम में कोई बड़ी भागीदारी नहीं बनी। पुछल्ले बल्लेबाज तनवीर उल हक 37 रन बनाकर टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे, जिससे टीम 51.3 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। त्रिपुरा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा, जिसमें एमबी मुरासिंह ने चार विकेट झटके जबकि एस एस दास और नीलाम्बुज वत्स को दो दो विकेट मिले। दिन का खेल खत्म होने तक त्रिपुरा ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिये थे। वह अभी राजस्थान के स्कोर से 179 से पीछे है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ChYlPJ

कोई टिप्पणी नहीं