महज 25 रुपये में 100 किमी माइलेज देगी ये Bike, Apache और Pulsar को देगी मात
आज के समय में जिस तरह से पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं उसके देखते हुए पेट्रोल वाहनों को चलाना भविष्य में मुश्किल हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी मोटरसाइकिल के बार में बता रहे हैं जो कि पेट्रोल से नहीं चलेगी बल्कि ये एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। जल्द ही इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल टॉर्क टी6एक्स ( Tork T6X ) को बाजार में लॉन्च किया जाएगा। बाजार में जल्द ही इस मोटरसाइकिल की डिलिवरी भी शुरू हो सकती है। आज हम आपको इस बाइक की लॉन्चिंग से पहले ही बहुत सी जानकारी देने जा रहे हैं। हाल ही में टॉर्क टी6एक्स की कुछ फोटोज सामने आई हैं और ये फोटोज टेस्टिंग के दौरान क्लिक की गई हैं। इस मोटरसाइकिल को भारत की एक स्टार्टअप कंपनी ने तैयार किया है। यहां हम जानेंगे कि कैसी होगी ये मोटरसाइकिल और इसके फीचर्स कैसे होंगे।
स्पीड और पावर
स्पीड और पावर की बात की जाए तो इस मोटरसाइकिल में 6 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि दमदार पावर जनरेट करती है। माइलेज की बात की जाए तो ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1 बार चार्ज होकर 100 किमी की दूरी तय कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मोटरसाइकिल पावर के मामले में 200 सीसी इंजन वाली बाइक के जैसी है।
फोटो से पता चल रहा है कि ये मोटरसाइकिल प्रोडक्शन के लास्ट लेवल पर है और अब कंपनी इसकी पावर को लेकर काम कर रही है। पूरी तरह टेस्टिंग होने के बाद इस मोटरसाइकिल को बाजार में चलने के लिए उतारा जाएगा। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का कॉन्सेप्ट 2016-17 में ही सामने आ चुका है। इस बाइक को भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल माना जा रहा है और इसे इसी साल बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर टॉर्क टी6एक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कीमत की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.24 लाख रुपये है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FdeRV1
कोई टिप्पणी नहीं