Breaking News

रणजी ट्रॉफीः यूपी मजबूत, असम पर 202 रनों की बढ़त


कानपुर के ग्रीनपार्क में खेली जा रही रणजी ट्राफी में रिंकू सिंह के नाबाद 96 रन और अक्षदीप के 81 रनों की बदौलत यूपी टीम ने असम की टीम पर शिकंजा कस लिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने 202 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। असम के 175 रनों के मुकाबले 5 विकेट पर 377 रन बना लिए हैं। असम की टीम पहले दिन 175 रनों पर ढेर हो गई थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी की टीम ने एक विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। दूसरे दिन मैदान में उमंग शर्मा व मोहम्मद सैफ बल्लेबाजी करने उतरे और यूपी के खाते में रन बटोरने शुरू किए। 32.1 ओवर में मुख्तार हुसैन की गेंद पर उमंग चलते बने। उस उमंग का व्यक्तिगत स्कोर 38 व यूपी का स्कोर 79 था। इसके बाद 48.5 ओवर में जीतुमोनी की गेंद पर मोहम्मद सैफ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। फिर प्रियम गर्ग व अक्षदीप ने 93 रनों की पार्टनरशिप की और 75वें ओवर की लास्ट बॉल में गोकुल शर्मा की गेंद पर प्रियम गर्ग (44) ने कुनाल को कैच थमा दिया। यूपी का पांचवां विकेट अक्षदीप नाथ (81) के रूप में गिरा। मैच खत्म होने तक क्रीज पर रिंकू सिंह (96) व उपेंद्र यादव (38) रन पर डटे हुए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FhcyPX

कोई टिप्पणी नहीं