175 रन बनाकर असम ऑल आउट, उत्तर प्रदेश के एक विकेट पर 64 रन

उत्तर प्रदेश ने गेंदबाजों की बदौलत रणजी ट्राफी ग्रुप सी एलीट मैच के शुरूआती दिन असम को पहली पारी में 175 रन पर समेटकर स्टंप तक एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिये। दिन का खेल खत्म होने तक उमंग शर्मा 32 और मोहम्मद सैफ 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। समर्थ सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आर्इ असम टीम ने पांच विकेट महज 27 रन के अंदर गंवा दिये थे। एस पुर्कायस्था (35) और पल्लवकुमार दास ने मिलकर छठे विकेट के लिये 73 रन की भागीदारी निभायी। पल्लवकुमार ने 105 गेंद में 10 चौके और एक छक्के से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके 156 रन पर आउट होने के बाद टीम 175 रन पर सिमट गयी। उत्तर प्रदेश के लिये यश दयाल और सौरभ कुमार ने तीन तीन जबकि अंकित राजपूत और इम्तियाज अहमद ने दो दो विकेट प्राप्त किये।यूपी टीमअक्षदीप नाथ (कप्तान), रिंकू सिंह, उमंग शर्मा, सम्राट सिंह, इम्तियाज अहमद, अंकित राजपूत, सौरभ कुमार, मोहम्मद सैफ, प्रियंम गर्ग, उपेंद्र यादव, ध्रुव प्रताप, यश दयाल, जिशान अंसारी, माधव कौशिक, शिवम चौधरी, नलिन मिश्रा, शुभम अग्रवाल, नावेद अहमद।असम टीमअमित सिन्हा (कप्तान), पल्लवी कुमार, रिशाव दास, बिपलाब, राहुल हजारिया, गोकुल शर्मा, कुलान, अभिषेक ठाकुरी, सारुपाम, अरूप दास, मुक्तार अंसारी, प्रीतम दास, जितुमोनी, रंजीत माली।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VDmQPT
कोई टिप्पणी नहीं