Breaking News

बिहार के खिलाफ मणिपुर को 116 रन की बढ़त


कप्तान यशपाल सिंह (नाबाद 84) और प्रियोजीत सिंह (64) के अर्धशतकों की मदद से मणिपुर ने बिहार के साथ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के राउंड-9 के प्लेट ग्रुप मैच के मैच के दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 217 रन का स्कोर बना लिया।मणिपुर ने पहली पारी में 156 रन का स्कोर बनाया था, जबकि बिहार ने अपनी पहली पारी में 257 का स्कोर बनाकर 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अब मणिपुर ने उस बढ़त को उतारकर 116 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान यशपाल नाबाद लौटे। अहमद शाह (0) के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने अब तक चार और समर कादरी ने तीन विकेट चटकाए हैं।इसी ग्रुप के दूसरे मैच में नागालैंड ने दिमापुर में पुड्डुचेरी के खिलाफ खेल जा रहे इस मैच में 467 रन का विशाल स्कोर बनाया। मेजबान नागालैंड के लिए होकैतो झिमोमी ने 177, कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने 123 और नितेश लोछाब ने 100 रन का योगदान दिया। पुड्डुचेरी की तरफ से पंकज सिंह और रायफी गोमेज ने तीन-तीन तथा फाबिद अहमद और कप्तान डी रोहित ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। पुड्डुचेरी ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 224 रन बना लिए हैं और वह अभी नागालैंड के स्कोर से 243 रन पीछे है। स्टंप्स के समय पारस डोगरा 109 और वी मरीमुथु 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। नागालैंड की ओर से पवन सुयाल, तहमीद रहमान और इमलीवती लेमुर ने एक-एक विकेट लिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FgT0fs

कोई टिप्पणी नहीं