Breaking News

कहते हैं इस ब्रिज को भगवान ने अपने हाथों से उठा रखा है, देखें ये हैरान कर देने वाला VIDEO


दुनिया में आकिर्टेक्चर के एक से बढक़र एक बढिय़ा नमूने है, जिसमें से एक है वियतनाम का गोल्डन ब्रिज। वियतनाम में बना यह अनोखा ब्रिज खम्भों पर नहीं बल्कि दो हाथों के सहारे टिका हुआ है। सैंटल वियतनाम के डा नांग्स में बाना हिल्स और जंगलों को जोडऩे वाला द गोल्डन ब्रिज को देखने के लिए टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है। पुल इतना खूबसूरत है, कि जो भी इसे देखता है, इसमें खो जाता है। इस ब्रिज को दो हाथों पर टिका हुआ दिखाया गया है, जिसे भगवान की संज्ञा दी गई है। ब्रिज खासकर पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है। इस पुल के दोनों हाथ स्टीन से बनाए गए हैं, जिन्हें बेहद खूबसूरत ढंग से पत्थर के रंग में रंगा गया है। एक साल में बनकर तैयार हुए इस ब्रिज का उद्घाटन जून 2018 में किया गया था। ब्रिज की बनावट की बात करें तो यह समुद्र तल से 1400 मीटर ऊपर है और इसकी लम्बाई 150 मीटर है। इस पुल की खूबसूरती पहाड़ों से घिरे होने की वजह से और भी अधिक बढ़ जाती है। इस पुल की खूबसूरती के लिए दोनों ओर सुंदर फूल लगाए गए हैं। अगर आप भी वियतनाम घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस पुल की सैर करना ना भूलें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FTBte8

कोई टिप्पणी नहीं