एक बार फिर दिखी कॉम्पैक्ट SUV Nissan Kicks, जानें कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली: Nissan अपनी मोस्ट अवेटेड कॉम्पैक्ट suv Kicks पर काफी मेहनत कर रही है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। एक बार फिर से कंपनी ने इस कार की एक झलक वीडियो के माध्यम से दिखाई है। जिसे देख ऐसा लगता है कि ये कार पूरी तरह से लॉन्चिंग के लिए तैयार है।
भारत में बेची जाने वाली Kicks SUV अपने ग्लोबल वर्जन से अलग होगी, साफ शब्दों में कहें तो ये उससे अधिक बड़ी होगी। इस गाड़ी की लम्बाई 4,384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम, और ऊँचाई 1656 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। आपको मालूम हो कि इस कार के ग्लोबल वेरिएंट की लम्बाई 4295 एमएम, चौड़ाई 1760 एमएम, ऊंचाई 1590 एमएम, और व्हीलबेस 2610 एमएम है। वहीं इंटीरियर्स की बात करें तो Nissan Kicks इंटीरियर्स के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Mahindra की इस SUV के इंजन से चलेगी Ford Eco Sport, जानें और क्या होगा खास
लेकिन बताया जा रहा है कि इस कार में बैठने का स्पेस काफी होगा और ये कार अंदर से काफी खुली खुली फीलिंग देगी। इस सेगमेंट में पहली बार इस गाड़ी को एक 360 डिग्री कैमरा से लैस किया जाएगा जो बहुत ही उपयोगी फीचर साबित होगा । Nissan अपनी Kicks SUV के साथ एक CVT गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। लॉन्चिंग की बात करें तो इस कार के 2019 के शुरूआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
कंपनी ने इस गाड़ी के बाहरी डिज़ाइन को तो पहले से ही शो केस कर दिया था आपको मालूम हो कि किक्स का सीधा मुकाबला CRETA से होगा। इस गाड़ी में टर्न इंडीकेटर्स वाले इलेक्ट्रिक ORVMs,V-Motion ग्रिल, और डेटाइम रनिंग लाइट्स वाले LED प्रोजेक्टर जैसे फीचर्स होंगे । इसके अलावा Kicks में 17-इंच के 5-स्पोक एलाय व्हील्स होंगेलगाए गए हैं। इस गाड़ी के बाहर की ओर आपको फॉक्स-स्किड प्लेट, ड्यूल-टोन पेंट स्कीम, और काले रंग के A,B,C पिलर्स दिखाई पड़ेंगे ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BO0Jyq
कोई टिप्पणी नहीं