Breaking News

चीनी सेना ने बनाई दुनिया की सबसे मजबूत SUV BJ80, लग्जरी में मर्सिडीज को देगी टक्कर

नई दिल्ली: अब तक मर्सिडीज बेंज की जी270 को सबसे भरोसेमंद माना जाता था। लेकिन अब चीनी सेना ने दुनिया की सबसे भरोसेमंद ऑफरोडिंग कार बनाने का दावा किया है। चीनी सेना का दावा है कि उनकी suv BJ80 के टेस्ट स्कोर मर्सिडीज की तुलना में 7 गुना ज्यादा हैं। आपको बता दें कि मर्सिडीज की जी270 का इस्तेमाल चीन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा समेत कई देशों की सेनाएं करती हैं।

इस कोटिंग को कराने के बाद कभी भी गंदी नहीं होगी आपकी कार, खर्च करने होंगे केवल 300 रुपए

वहीं पश्चिमी देशों के विशेषज्ञ चीन के दावे पर सवाल उठा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीनी सेना ने गाड़ी बनाई, टेस्ट किया और उन्होंने ही स्कोर दे दिए। यह कितना भरोसेमंद है?

बदल गए है नियम, नई गाड़ी खरीदने के लिए चुकानी होगी 18 गुना कीमत

आपको मालूम हो कि गाड़ियां सेना के लिए कितनी भरोसेमंद हैं, इस बात का पता कितनी दूर चलने के बाद उन्हें मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है इस आधार पर किया जाता है। इस आधार पर बीजे80 में 7,536 किमी. बाद मेंटेनेंस की जरूरत पड़ी, जबकि मर्सिडीज के लिए यह दूरी सिर्फ 1,201 किमी. है। इसके अलावा बीजे80 बेहद खराब सड़क पर भी 45 किमी की रफ्तार से चल सकती है। जो कि जी270 की तुलना में 10% ज्यादा है। इसी आधार पर चीनी सेना अपनी suv के सबसे बेहतर होने का दावा कर रही है।

इस कोटिंग को कराने के बाद कभी भी गंदी नहीं होगी आपकी कार, खर्च करने होंगे केवल 300 रुपए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CycPw9

कोई टिप्पणी नहीं