Breaking News

Redmi के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन की आज सेल, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली: Xiaomi का स्मार्टफोन redmi note 6 pro को आज 3 बजे फिर सेल के लिए आएगा। इससे पहले इसकी सेल 12 बजे लगायी गयी थी। इस स्मार्टफोन को Flipkart और Mi.com/in से खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 13,999 व 15,999 रुपये है। यह हैंडसेट Xiaomi Redmi Note 5 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है।

यह भी पढ़ें- 5000 डिस्काउंट के साथ Xiaomi Poco F1 की कल सेल, जानिए अन्य ऑफर्स

रेडमी नोट 6 प्रो स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में 14NM ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- 28 दिनों की वैधता के साथ Airtel ने 34 रुपये का प्लान किया पेश, हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 6 Pro को ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- JIO के 449 वाले प्लान को धूल चटाएगा Airtel का नया पैक, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल व डेटा

रेडमी नोट 6 प्रो कैमरा

Xiaomi Redmi Note 6 Pro कैमरा फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल सेंसर है और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फुल चार्ज होने के बाद 2 दिन का बैटरी बैकअप देता है। बता दें कि यह हैंडसेट Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है। सेल के दौरान आज ही खरीदें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E1FGd9

कोई टिप्पणी नहीं