Nokia X7 को मिलना शुरू हुआ ये ख़ास अपडेट
नई दिल्ली: फिनलैंड की कंपनी HMD ग्लोबल ने अपने Nokia X7 स्मार्टफोन को इसी साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। अब इसके ग्लोबल वर्जन nokia 8.1 को भी एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अब अपने Nokia X7 को भी एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट के लिए रोल-आउट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसके अलावा भी कई ओर नए फीचर्स को फोन में अपडेट किया गया है।
यह भी पढ़ें: Airtel ने 76 रुपये का नया प्रीपेड प्लान किया पेश, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
Nokia X7 (8.1) स्पेसिफिकेशंस
नोकिया के इस स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गाया है जिसका ऐस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाला यह हैंडसेट अब एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन में जल्द ही एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया जाएगा। हमने आपको पहले ही बता है कि फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। तीनों ही वेरिएंट के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ये बड़ी कंपनी अब नहीं देगी स्मार्टफोन अपडेट, कहीं आप भी तो नहीं चलाते ये स्मार्टफोन
Nokia X7 (8.1) कैमरा
Nokia X7 कैमरा फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 3500 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गए है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही Vivo Y93 भारतीय वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें फीचर्स
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ScqCOk
कोई टिप्पणी नहीं