पहले से ज्यादा सेफ हुईं Jawa की Bikes, जानें कितनी बढ़ी कीमत...
हाल ही में जावा की दो नई बाइक्स जावा ( Jawa ) और जावा 42 ( Jawa Forty Two ) को रियर पावर ब्रेक और ड्यूल चैनल एबीएस के साथ लॉन्च किया है। अब इन दोनों बाइक्स की कीमत में रियर पावर ब्रेक और ड्यूल चैनल एबीएस देने के बाद इजाफा कर दिया गया है। आइए जानते हैं कैसी हैं ये बाइक और कैसे हैं इनके फीचर्स...
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इन दोनों बाइक्स में 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 27 एचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस इंजन वाली ये बाइक्स BS VI मानक के अनुकूल हैं।
फीचर्स और लुक
जावा की ये दोनों बाइक्स 300 सीसी वाली हैं जो कि रेट्रो स्टाइल्ड क्रूजर बाइक हैं। इन दोनों बाइक्स में फ्यूल टैंक पर ड्यूल टोन क्रोम फिनिश और फ्लैट सैडल दिया गया है। वहीं जावा 42 में मैट ब्लैक फिनिश, अर्बन लुक और मॉडर्न थीम दी गई है। इन दोनों बाइक्स में टेलेस्कोपिक फोर्क्स, रियर गैस चार्जिंग ट्विन शॉक अब्जार्बर्स, फ्रंट 280 मिमी पावर ब्रेक, रियर 153 मिमी ड्रम ब्रेक सेट अप, सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कुल वजन 170 किलो, सीट की ऊंचाई 765 मिमी, व्हीलबेस 1,369 मिमी और 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जावा बाइक ब्लैक, ग्रे और मरून कलर में उपलब्ध होगी और जावा 42 हेले टील, गालाटिक ग्रीन, स्टारलाइट ब्लू, लूमस लाइम, निबूला ब्लू और कोमेट रैड कलर में उपलब्ध होगी।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो जावा और जावा 42 की कीमत में 8,942 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। अब ड्यूल चैनल एबीएस से लैस जावा 42 की एक्स शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपये और जावा की एक्स शोरूम कीमत 1.72 लाख रुपये है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RarXrn
कोई टिप्पणी नहीं