Breaking News

IPL-2019: पहली बार नजर आएगा ये खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स की टीम से करेगा बड़ा धमाका


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2019 के लिए मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान फ्रैंचाइजी टीमों ने 106.80 करोड़ रुपये खर्च किए। चेन्नै ने सबसे कम 2 खिलाड़ियों पर बोली लगाई।इस सीजन के लिए पूर्वोत्तर राज्य असम से भी एक खिलाड़ी को खरीदा गया जिसका नाम है रियान पराग। रियान को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स टीम में रियान के अलावा जयदेव उनादकट (8.4 करोड़), वरुण आरोन (2.4 करोड़), ओसाने थॉमस (1.1 करोड़), एश्टन टर्नर (50 लाख), लियाम लिविंगस्टोन (50 लाख), शशांक सिंह (30 लाख), मनन वोहरा (20 लाख), शुभम रंजने (20 लाख) को खरीदा गया है। रियान इस सीजन में टीम राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स पर्स: 20.95 करोड़ खर्च: 13.80 करोड़ बचे: 7.15 करोड़ टीम स्ट्रैंथ: 25 भारतीय: 17 विदेशी: 8 रिटेन- स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, अजिंक्य रहाणे, के। गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमन बिरला, एस मिथुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिनी, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर। अंदर (नीलामी)- जयदेव उनादकत, वरुण आरोन, ओशाने थॉमस, एश्टन टर्नर, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, रियान पराग, मनन वोहरा, शुभम रंजाने। कौन हैं रियान पराग असम के गुवाहाटी में 10 नवंबर 2001 को जन्मे रियान पराग एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपना ट्वंटी-20 डेब्यू असम की टीम में 2016-17 में किया था। 2017 में रियान इंटर स्टेट ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेले थे। इसके बाद इनका चयन इंडियन टीम में 2017 एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए किया गया। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इनका डेब्यू 2017-18 में रंजी ट्रॉफी के लिए असम के टीम में हुआ। पिछले साल दिसंबर में इनका चयन 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए हुआ। इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सात मौचों में 248 रन बनाए थे। और अब इनका चयन आईपीएल -2019 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PLFW2k

कोई टिप्पणी नहीं