Breaking News

बाइक के इन दो स्विच का इस्तेमाल नहीं जानते हैं लोग, सफर के दौरान रखते हैं सुरक्षित

नई दिल्ली: आजकल लगभग हर किसी के घर में एक या दो बाइक जरूर होती हैं, दरअसल बाइक्स आसानी से कहीं पर भी लाई और ले जाई जा सकती है और इसी वजह से लोग कार की जगह बाइक चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लोगों को बाइक के कई सारे स्विचों की जानकारी नहीं होती है जिनसे कई जरूरी काम किए जा सकते हैं। आज इस खबर में हम आपको बाइक के कुछ ऐसे ही स्विचों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।

अपर-डिपर स्विच: ज्यादातर बाइक्स में हैंडल बार के बाईं तरफ अपर और डिपर स्विच दिया जाता है जिसकी मदद से आप रात को बाइक चलाते समय रास्तों को अच्छी तरह से देख सकते हैं। दरअसल इस स्विच से बाइक की हेडलाइट के फोकस को लो बीम और हाईबीम पर किया जा सकता है। जब आपको ज्यादा दूरी तक देखने की जरूरत ना हो तब आप इस स्विच को लो बीम पर रख सकते हैं और जब ज्यादा दूरी तक देखना हो तो आपको ये स्विच हाईबीम पर रखना होता है इस स्विच की मदद से आप रात में होने वाले बाइक हादसों से खुद को बचा सकते हैं।

पावर स्विच: पहले की बाइक्स को स्टार्ट करने के लिए चाभी लगाकर किक मारनी होती थी लेकिन जब से बाइक्स में सेल्फ स्ट्रार्ट का ऑप्शन आया है तभी से बाइक्स में पावर बटन भी मिलने लगा है जिसकी मदद से आपकी बाइक को चोरी होने से बचाया जा सकता है। दरअसल कम ही लोग अपनी बाइक में इस पावर बटन का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उन्हें इसके बारे में पता नहीं होता है। बता दें कि इस बटन को ऑफ करने के बाद अगर आप चाभी भी लगा देते हैं तब भी बाइक को नहीं स्टार्ट किया जा सकता है ऐसे में यह बटन बाइक की सुरक्षा के लिहाज से बेहद ही जरूरी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rrvsql

कोई टिप्पणी नहीं