Breaking News

पर्यटकों को खूब लुभाता है सरिस्का टाईगर रिजर्व, एक बार जरूर बनाएं प्लान


राजस्थान के अलवर जिले में जयपुर से 110 किमी की दूरी पर स्थित सरिस्का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। वर्ष 1979 में इस अभ्यारण को एक राष्ट्रीय पार्क का दर्जा हासिल हुआ। यह दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।यहां हर तरह के विभिन्न किस्म के वन्यजीव जैसे तेंदुआ, चीता, नीलगाय, लंगूर, लकड़बग्घा, सांभर, बाघ और सुनहरा सियार देखने को मिल जाएंगे। सरिस्का राष्ट्रीय पार्क को जंगल सफारी के लिए एक आदर्श गंतव्य स्थल बनाते हैं। यह पार्क किंगफिशर, सैंड ग्राउस, गोल्डन बैक, और कठफोड़वा समेत बड़ी संख्या में पक्षियों को आकर्षित करता है। टाइगर रिजर्व के अंदर निजी वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं हैं, तथा पर्यटक जीप या हाथी की सवारी से वन अभ्यारण मे सफारी का आनन्द लेने ले सकते हैं। हाल ही में यहां एक बाघिन तीन शावकों जन्म दिया। जिसे देखने का मौका भी मिल सकता है। कैसे पहुंचेसड़कों का एक अच्छा नेटवर्क राजस्थान के अन्य सभी शहरों से सरिस्का को जोड़ता है। दिल्ली सरिस्का से 200 किमी और जयपुर 110 किमी की दूरी पर स्थित हैं यहां के लिए बसें उपलब्ध हैं। 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा निकटतम एयरबेस है। इसके अलावा, पर्यटक गंतव्य से 36 किमी की दूरी पर स्थित अलवर रेलवे स्टेशन से भी सरिस्का पहुंच सकते हैं। सरिस्का घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक होता है क्योंकि इस समय मौसम शांत होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RaMrk4

कोई टिप्पणी नहीं