नगालैंड से मैच आज, लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगा बिहार

नगालैंड के खिलाफ टीम बिहार शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर तीसरी जीत के इरादे से उतरेगी। रणजी टूर्नामेंट में बिहार अब तक पांच मैचों में से तीन जीत कर अपने पूल में चौथे स्थान पर है। बिहार को उत्तराखंड से हार मिली है, जबकि पुड्डुचेरी के खिलाफ मैच रद्द हो गया था। इस मैच में बिहार की बल्लेबाजी रजनीश, मंगल महरूर, इंद्रजीत और उत्कर्ष भास्कर के सहारे होगी। रहमतुल्लाह को अपना विस्फोटक अंदाज फिर से दिखाना होगा, जबकि गेंदबाजी में आशुतोष अमन के सहारे ही बिहार की नैया पार लगेगी। आशुतोष अमन 39 विकेट लेकर देश में चौथे स्थान पर हैं। समर कादरी के अनुभव का लाभ बिहार को मिल सकता है।बिहार को नगालैंड के बल्लेबाज जोनाथन, सेडेजहेलिए, पवन केबी और अकबर काजी पर लगाम लगाना होगा, जबकि गेंदबाजी में पवन सुयाल और अकबर काजी से बचना होगा। मैच से पूर्व शुक्रवार को दोनों टीम के खिलाड़ियों ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की। मैच रेफरी नितिन गोयल और अंपायर सुब्रत दास एवं साई दर्शन ने मैदान का निरीक्षण किया। कूच बिहार टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम घोषित ऊर्जा स्टेडियम में 24 दिसंबर से कूच बिहार ट्रॉफी में टीम बिहार सिक्किम के खिलाफ उतरेगी। इस मैच के लिए बिहार की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज संदीप राउत को टीम से जोड़ा गया है। टीम बिहार : अपूर्वा आनंद (कप्तान), आकाश राज, पीयूष सिंह, हर्ष राज, बलजीत बिहारी, अर्णव किशोर, शिवम कुमार, मुन्ना कुमार, करण राज, सूरज कश्यप, अमोद कुमार यादव, प्रकाश बाबू, रणधीर दुबे, मलय राज, हर्ष राज पुरु, संदीप राउत।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T73qB8
कोई टिप्पणी नहीं