Breaking News

कैमरे के चक्कर में ना पड़ें ये चीज़ देखकर खरीदें स्मार्टफोन

नई दिल्ली: आजकल मार्केट में कई तरह के स्मार्टफोन हैं, जिनमें जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं और लोग जब इन्हें खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले कैमरा देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सिर्फ कैमरा देखकर स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको आगे चलकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बता दें कि स्मार्टफोन में अन्य चीज़ें देखने और परखने के बाद ही इसे खरीदना चाहिए ऐसे में आज हम आपको उन्हीं बातों को बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद ही आपको स्मार्टफोन खरीदना चाहिए।

जब भी आप नया स्मार्टफोन खरीदने होते हैं तब आप कैमरा सेंसर और लेंस जरूर देखें, आप स्मार्टफोन के कैमरे से उसी समय कई सारी तस्वीरें क्लिक करके देखें जिनमें से कुछ लो लाइट में होनी चाहिए जबकि कुछ तेज लाइट में होनी चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि आखिर स्मार्टफोन का कैमरा।

लेकिन सच्चाई ये है कि आपका फोन कितनी अच्छी फोटो लेगा इसमें मेगापिक्सल के अलावा तमाम ऐसी चीजों का रोल होता है जिसके बारे में ज्यादातर कंपनियां कुछ बताती ही नहीं. जैसे लेंस और सेंसर की क्वालिटी। इसलिए दुकान में ही फोटो खींचकर देंखें। खास तौर पर कम लाइट में कैमरा कैसी फोटो ले पाता है। देखें की कैमरे में ऑटोफोकस है या नहीं। शटर लैग चेक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2rMOs7s

कोई टिप्पणी नहीं