कोहरे के दौरान इस तरह रखें कार का ख्याल, कभी नहीं होगी दिक्कत
नई दिल्ली: सर्दियां आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है कोहरा। कोहरे में कार चलाना बेहद मुश्किल होता है ऐसे में जाड़ों में कई बार गाड़ियां एक सेल्फ में भी स्टार्ट नहीं होती। लेकिन यह दिक्कत इंजन की नहीं होती बल्कि बैट्री की होती है। इसीलिए आज हम आपको ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिससे कड़ाके की ठंड में भी कार ठीक रहेगी।
Maruti की ये किफायती कार बनी Indian Car Of The Year, तीसरी बार बनाया रिकॉर्ड
- सर्दियो में हमेशा कार की बैटरी का वॉटर लेवल मेनटेन रखें, क्योंकि सर्दियों में कई बार बैट्री के अंदर का पानी जम जाता है, जिससे करंट का फ्लो ठीक से नहीं हो पाता और बैट्री डाउन हो जाती है। इसलिए सर्दियो में कुछ अंतराल पर बैट्री के वोल्ट चैक कराते रहे हैं और बैट्री में पानी फुल रखें। अगर बैट्री ज्यादा डिस्चार्ज हो रही है, तो उसे बदल डालें।
- चेक करा लें कि गाड़ी की लाइट्स ठीक से काम कर रही हों। जाड़ों में व्हाइट एचआईडी लाइट्स इग्नोर करें। अगर बल्ब की रोशनी ठीक नहीं हैं, तो ज्यादा पॉवर के बल्ब लगवा लें।
- गाड़ी को स्टार्ट करने के बाद कम से कम एक मिनट तक इंजन का चालू रखें। जिससे इंजन ऑयल गाड़ी के हर पार्ट्स में पहुंच जाता है। इससे बैट्री पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता।
- अगर वाइपर ब्लेड्स मे क्रेक्स हैं, तो वे आपकी विंडशील्ड पर स्क्रैच लगा सकते हैं। चाहें तो डबल ब्लेड वाइपर ब्लेड भी लगा सकते हैं।
- जाड़ों में कूलंट चेक करते रहें। संभव हो सके, तो 50-50 कूलंट और पानी मिक्स करें। अगर आपको लगता है कि कूलंट कम है, या लीक कर रहा है, तो उसे टॉपअप कर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sl0iSg
कोई टिप्पणी नहीं