Breaking News

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए बेस्ट हैं बर्फ से ढके ये डेस्टिनेशन


विंटर सीजन शुरू है, वहीं क्रिसमस आैर न्यू ईयर भी जल्द ही आने वाला है। इस समय लोग अपनी फैमिली के साथ घूमने की प्लानिंग भी करते हैं। तो अगर आप भी दिसंबर-जनवरी में घूमने जाना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप स्नोफॉल का मजा लेते हुए अपना क्रिसम आैर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते है।सोनमर्गकश्मीर सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। अगर आप स्नो लवर है तो आपको कश्मीर के सोनमर्ग में घूमने जाना चाहिए। यहां आप बर्फ से जमी हुई झीलों के साथ स्‍नोबोर्डिंग का मजा ले सकते है। थाजीवास ग्‍लैसियर यहां के सबसे खूबसूरत ग्‍लैशियर में से एक है जहां पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़े रहते हैं।गुलमर्गगुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का बहुत खूबसूरत इलाका है। विंटर सीजन में इस जगह पर देशी और विदेशी टूरिस्ट स्पेशल बर्फबारी का मजा लेने आते है। यहां आप स्नोफॉल के साथ स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं।मनालीमनाली एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन माना जाता है जो चारो ओर से हिमालय की चोटियों से घिरा हुआ है। अगर आप भी खूबसूरत वादियों में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते है तो अभी मनाली घूमने की प्लानिंग बना लें। वहीं कपल्स के लिए यह बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है जो विंटर सीजन में यहां स्नोफॉल के साथ-साथ एंडवेचर का मजा भी ले सकते हैं।शिमलाशिमला न केवल बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है बल्कि टूरिस्टों की बेस्ट ट्रेवल प्लेस भी है। यहां आप हाइकिंग,स्कीइंग,स्की स्लोप्स और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा सकते है। सर्दियों में इस जगह को हॉटेस्ट प्लेस भी कहा जाता है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PkNjh5

कोई टिप्पणी नहीं