इस कांच से बने पुल पर चलना नहीं है आसान, अच्छे-अच्छों के छूट जाते हैं पसीने, देखें ये वीडियो

चीन के हुनान प्रांत में दुनिया का सबसे ऊंचा और लंबे शीशे का ब्रिज है। 1,410 फुट लंबा यह ब्रिज हुनान में चमचाचिए दर्रा तक फैला है। यह पुल ग्राउंड से 300 मीटर ऊपर लटका हुआ है। लोग 99 ट्रिपल लेयर्ड ग्लास के जरिए खाई में देख सकते हैं। इस ग्लास ब्रिज को थिनन मेन माउंटेन नेशनल पार्क में दो सीधी चट्टानों से लटकाया गया है। कहा जा रहा है कि इस पुल को बनाने की प्रेरणा चीन ने हॉलिवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी अवतार से ली थी। इस ब्रिज को बनाने में कुल लागत 3.4 मिलियन डॉलर की आई है। अधिकारियों के मुताबिक 6 मीटर चौड़े इस ब्रिज का डिजाइन इजरयाली आर्किटेक्ट हइम दोतन ने किया है। दोतन ने इसमें आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन का वल्र्ड रेकॉर्ड बनाया है। इस पुल की सेफ्टी को लेकर कई जांच की गई थी। ग्लास के एक पैनल को लगातार तोडक़र देखा गया ताकि लोग आश्वस्त हो सकें कि इस पर कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि मैक्सिमम 8,000 लोगों को प्रत्येक दिन इस पुल से गुजरने की अनुमति है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LrCB7R
कोई टिप्पणी नहीं