Breaking News

झारखंड में लेना हो कश्मीर का मजा, तो एक बार जरूर आइए बाघमुंडा


झारखंड राज्य की राजधानी रांची से सटे खूंटी व सिमडेगा मार्ग पर स्थित है बसिया प्रखंड। यह गुमला जिला में आता है। बसिया से पांच किमी दूर बाघमुंडा जलप्रपात है। यहां तीन दिशाओं से नदी की जलधारा गिरती है। काफी मनमोहक दृश्य होता है। यह दृश्य सिर्फ बरसात के दौरान ही दिखता है। ऐसे मनमोहक दृश्य का नजारा करने के लिए साल भर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। झारखंड में यह जाना-माना पिकनिक स्पॉट है।खूंटी व सिमडेगा मार्ग पर होने की वजह से यहां कई जिलों के सैलानी आते हैं। पहाड़ की चोटी से बाघमुंडा जलप्रपात को निहारेंगे, तो कश्मीर की याद आ जायेगी। बाघमुंडा के आसपास का वातावरण सुंदर व स्वच्छ है।बाघमुंडा में वे सभी दृश्य हैं, जो पिकनिक के मौसम में सैलानी अक्सर देखना चाहते हैं। बाघमुंडा के आसपास की खूबसूरत वादियां, घने जंगल व ऊंचे-ऊंचे पहाड़ है। यहां की हसीन वादियां किसी को लुभा लेती हैं।पहाड़ की ऊंचाई से नदी को निहारने पर दिल को सकून मिलेगा। आसपास की खूबसूरत वादियां हैं। यह घने जंगलों व पहाड़ों के बीच अवस्थित है। जलप्रपात के ऊपर पहाड़ पर भगवान शिव का मंदिर है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Bzcszo

कोई टिप्पणी नहीं