Breaking News

रणजी ट्रॉफी: त्रिपुरा के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी टीम उत्तर प्रदेश


रणजी ट्रॉफी एलीट सी ग्रुप के पिछले छह मैचों में तीन जीत और तीन में ड्रॉ खेलकर दूसरे नंबर पर मौजूद उत्तर प्रदेश की टीम यहां त्रिपुरा को हराकर अपनी नॉकआउट की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। हालांकि यूपी टीम अपने घरेलू मैदान पर अभी तक खेले गए सभी मुकाबलों में कमजोर साबित हुई है, लेकिन अंक तालिका में नीचे चल रही त्रिपुरा के खिलाफ मेजबान टीम के पास जीता का सुनहरा मौका है। उधर पिछले मैच में टीम से बाहर रहे तेज गेंदबाज अंकित राजपूत का इस मैच में खेलना तय है।अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के कप्तान अक्शदीप नाथ जब त्रिपुरा के खिलाफ उतरेंगे तो उनके जहन में यहां बड़ी जीत हासिल करना होगा। वर्तमान सत्र में अपनी शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले लोकल ब्वॉय अाकाशदीप का बल्ला झारखंड के खिलाफ खामोश रहा। त्रिपुरा के खिलाफ टीम प्रबंधन को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं झारखंड के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सुरेश रैना, प्रियम गर्ग, मुहम्मद सैफ और रिंकू सिंह से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी।भले ही त्रिपुरा को कमजोर टीम माना जा रहा हो, लेकिन यूपी टीम प्रबंधन उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। इसका अंदाजा गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित अभ्यास सत्र से लगाया जा सकता है। शुक्रवार को बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी नेट पर खूब पसीना बहाया। अंकित राजपूत, ध्रुव प्रताप सिंह व सौरभ कुमार जहां गेंदबाजी करते दिखे, वहीं कप्तान अक्शदीप नाथ, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह और मुहम्मद सैफ ने बल्लेबाजी पर पूरा फोकस किया। दूसरी ओर मेहमान टीम के खिलाडिय़ों ने भी जमकर अभ्यास किया।त्रिपुरा की टीम ने वर्तमान सत्र के पिछले छह मुकाबलों में सिर्फ दस अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। अभी पिछले मैच में ही त्रिपुरा को उड़ीसा ने हराया था। इस तरह से मेहमान टीम पहले ही नॉकआउट के दौर से बाहर हो चुकी है, इसलिए उसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। उत्तर प्रदेश त्रिपुरा को आसानी से हराकर बोनस अंक भी हासिल करना चाहेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RhWiV0

कोई टिप्पणी नहीं