भारत में सबसे पहले यहां निकलता है सूर्य, अद्भुत होता है नजारा

सुबह-सुबह सूर्य की हल्की रोशनी की वजह से जो लालिमा वातावरण में फैलती है तो उस प्रकृति के नज़ारे को देखते ही बनता है। किसी ने एक खूबसूरत लाइन बोली है कि अगर आपको प्रकृति के रूप में भगवान का प्यार देखना है तो आप सूर्योदय के दर्शन करें। क्या आपको पता है हमारे देश भारत में सूर्य की पहली किरण सबसे पहले किस जगह पर पड़ती है। देश में सबसे पहले जिस जगह पर सूर्य की किरण पड़ती है इस जगह का नाम डोंग है जो कि पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में है। भारत देश के राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक बेहद खूबसूरत गांव है डोंग, इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 1240 मीटर है। यही वो जगह है जहां सूर्य की पहली किरण पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि सन् 1999 में सर्वप्रथम पता चला था कि यहां सूर्य की किरण सबसे पहले पड़ी थी। उसी समय से इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाता है और यहां देश विदेश से लोग आते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यहां सूर्योदय सुबह के 4 बजे के आसपास हो जाता है।यहां सालों भर मौसम खुशनुमा रहता है और सालों भर यहां लोग आते जाते रहते हैं। लेकिन यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर तक होता है क्यूंकि इस दौरान मौसम काफी अच्छा रहता है। सर्दियों में यहां काफी ठंड बढ़ जाती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EIMDjV
कोई टिप्पणी नहीं