पार्टनर के साथ बनाएं न्यू ईयर का प्लान, कम बजट में करें इस जगह की सैर

नए साल का हर किसी काे बेसब्री से इंतजार रहता है। नए साल का स्वागत करने के लिए जहां अधिकतर लोग गोवा, मनाली, शिमला जैसे जगहों पर जाना पसंद करते हैं। जाहिर है आप नए साल की शुरूआत शानदार आैर राेमंटिक तो करना ही चाहाेगे। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपको भारत के एक एेसे बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं जहां नए साल पर लाखों की तादात में लोग पहुंचते हैं। कन्याकुमारीतमिलनाडु के शांत और खूबसूरत शहर कन्याकुमारी को केप कोमोरन के नाम से जाना जाता था। शहर का नाम देवी कन्या कुमारी के नाम पर पड़ा है, जिन्हें भगवान कृष्ण की बहन माना गया है। यह जगह चोला, चेरा, पण्ड्या और नायका राज्यों का घर रही है। कला और धर्म-संस्कृति का पुराना गढ़ है।सबसे खास बात है जो इसे दूसरे पर्यटन स्थलों से अलग बनाती है वो है यहां का सबसे खूबसूरत दिखने वाला सूर्योदय और सूर्यास्त। सुबह हर होटल की छत पर पर्यटकों की भारी भीड़ सूरज की अगवानी के लिए जमा हो जाती है। शाम को अरब सागर में डूबते सूरज को देखना भी यादगार होता है।अगर आप अपने पार्टनर के साथ न्यू ईयर की छुटिट्यों को एंज्वॉय करने का प्लान बना रहे हैं तो कन्याकुमारी बेहतरीन लोकेशन है। कैसे पहुंचे : कन्याकुमारी पहुंचने का नजदीकी हवाई अड्डा लगभग 100 किमी की दूरी पर स्थित त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है. रेलमार्ग के लिए आप कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकते हैं। बजट : यहां जाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 8 से 10 हजार रुपए चुकाने होंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QRmRRA
कोई टिप्पणी नहीं