खरीदने जा रहे हैं रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन तो इन बातों का रखें ख्याल नहीं तो लग जाएगी हज़ारों की चपत
दिल्ली: आजकल लोग नये स्मार्टफोन खरीदने की जगह रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन खरीदने में ज्यादा विश्वास करते हैं क्योंकि ये स्मार्टफोन्स नये स्मार्टफोन से लगभग आधे से भी कम दाम में मिल जाते हैं और ये बिल्कुल नये स्मार्टफोन्स की तरह काम करते हैं। बता दें कि रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन आसानी से ऑनलाइन मिल जाते हैं और इनपर गारंटी मिल जाती है। ये स्मार्टफोन अच्छी हालत में होते हैं और इन्हें कोई देखकर भी नहीं बता सकता है कि ये नये स्मार्टफोन नहीं है।
जानें क्या होते हैं रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन
रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन ऐसे स्मार्टफोन होते हैं जो किसी मैन्यूफैकचरिंग फॉल्ट के चलते कंपनी को 14 दिन के अंदर वापस भेज दिए जाते हैं या फिर इनको कस्टमर 30 दिनों में लौटा देती है तब ये रीफर्बिश्ड की कैटेगरी में आ जाते हैं।
जब आप refurbished फोन्स खरीदते हैं तो आपको कई साड़ी चीज़ें देखने के बाद ही इन्हें खरीदना चाहिए, इनमें सबसे पहले जैसे ही आपके हाथ में स्मार्टफोन आए तो आप इसकी बॉडी को जरूर चेक करें और देखें कि उसपर कोई डैमेज तो नहीं है और अगर बॉडी पर आपको किसी तरह की कोई दिक्कत दिखाई देती है तो आपको इसे वापस कर देना चाहिए, इसके बाद आपको फोन ऑन करके इसमें अपना सिम लगाकर देखना चाहे कि ये ठीक तरीके से काम कर रहा है या नहीं और अब आपको इसका वॉल्यूम और ब्राइटनेस जैसी चीज़ें चेक कर लेनी चाहिए जिससे आपको पता चल जाता है कि आपका स्मार्टफोन ठीक तरीके से काम कर रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EEGuVG
कोई टिप्पणी नहीं