Breaking News

रणजी ट्रॉफीः मेघालय ने मिजोरम पर शिकंजा कसा


गुरिंदर सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन तथा योगेश नागर और पुनीत बिष्ट के बड़े अर्धशतकों की मदद से मेघालय ने रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच के पहले दिन ही गुरुवार को यहां मिजोरम पर शिकंजा कस दिया। मिजोरम की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर केवल 86 रन पर सिमट गयी। मेघालय की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर गुरिंदर ने 15 रन देकर पांच विकेट लिये और अभय नेगी और दीपू संगमा ने दो . दो विकेट हासिल करके उनका अच्छा साथ दिया। मिजोरम के केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से लालहुराई राल्टे ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया। मेघालय ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 292 रन बनाये और उसकी कुल बढ़त 206 रन हो गयी है। नागर 91 और गुरिंदर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। नागर ने पुनीत बिष्ट (83) के साथ तीसरे विकेट के लिये 112 रन की साझेदारी की जबकि गुरिंदर के साथ वह अभी चौथे विकेट के लिये 107 रन जोड़ चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Cs5SfR

कोई टिप्पणी नहीं