बिना ABS वाली बाइक्स में होती हैं ये दिक्कत, आज जान लें इसकी खासियत
नई दिल्ली: आजकल जितनी भी महंगी बाइक्स मार्केट में मिल रही हैं उनमें से ज्यादातर में आपको abs (एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है। यह ABS आपकी बाइक के लिए कितना जरूरी है यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि यह आपकी सेफ्टी से जुड़ा हुआ मुद्दा है। आपको बता दें कि बिना ABS वाली बाइक चलाना आपके लिए थोड़ा खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें आपकी सेफ्टी आपके बाइक चलाने के तरीके पर निर्भर करती है साथ ही आप किस तरह की सड़क पर बाइक चला रहे हैं इस बात पर भी आपकी सुरक्षा निर्भर करती है। आज इस हम खबर में आपको ABS की खूबियों के बारे में आपको विस्तार में बताने जा रहे हैं।
जानें क्या है खासियत
- ABS दो डिवाइसों का मिला-जुला रूप होता है जो एक साथ काम करता है और बाइक राइडर को सुरक्षित रखने का काम करता है।
- ABS में पहला डिवाइस एक ख़ास सेंसर होता है, जिसका काम स्थिति को भांपता होता है, यह सेंसर बाइक की स्पीड, ब्रेक लगाने में इस्तेमाल की गयी पावर और उसकी टाइमिंग ओर नजर रखता है।
- एबीएस का दूसरा डिवाइस कंट्रोलर होता है, जो सेंसर के बाद काम करता है। जब हम बाइक चलाते है, तो कई बार तेज स्पीड में होने पर हम अचानक से ब्रेक मार देते हैं जिसकी वजह से हमारी बाइक डिस्बैलेंस हो जाती है और हम एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अगर बाइक में ABS सिस्टम लगा हुआ है, तो आप एक्सीडेंट्स से बचे रहेंगे।
- ABS का सेंसर स्पीड और वेलॉसिटी के अलावा अक्सेलरेशन जैसी चीजों पर अपनी नजर रखता है, जब हम बाईक चलते हुये ब्रेक लगाते है या फिर मोड़ पर तेज गति से मुड़ते है, तो सेंसर कंट्रोलर को उसी स्पीड और स्थिति के हिसाब हिसाब से ब्रेक में पावर अप्लाई कर देता है, जिस वजह से ब्रेक सही लगते है, और एक्सीडेंट नहीं होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rlNSxl
कोई टिप्पणी नहीं