त्रिपुरा ने बचाया अपना फालोऑन, 447 रनों के जवाब में 207 रनों पर सिमटी

भामाशाह पार्क में चल रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तीसरे दिन त्रिपुरा क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना फालोऑन बचा लिया। यूपीसीए के 447 रनों के जवाब में खेलने उतरी त्रिपुरा की टीम पहली पारी में 207 रनों पर ही सिमट गई। यूपीसीए ने त्रिपुरा को दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतारा। दूसरी पारी में त्रिपुरा की शुरुआत खराब रही। एए सिन्हा व डीबी देबबर्मा ने संभलकर खेलते हुए पारी संभाली। दूसरी पारी में त्रिपुरा ने छह विकेट पर 240 रन बनाकर यूपीसीए के स्कोर की बराबरी कर ली। त्रिपुरा के तीन और खिलाड़ी हैं जो बुधवार को बल्लेबाजी करेंगे।त्रिपुरा को पारी से हराने से आउटराइट जीत पर यूपीसीए को मैच के बोनस अंक मिल जाते। ऐसा न होने पर अब यूपीसीए को दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए यह मैच 10 विकेट से जीतना होगा। बुधवार को यूपीसीए त्रिपुरा को कम से कम रन पर आउट कर बल्लेबाजी करने की कोशिश करेगी।जिससे आसानी से मैच जीत सकें। ऐसा होने पर यूपीसीए को छह प्वाइंट के साथ ही बोनस का एक प्वाइंट भी मिल जाएगा। वहीं मैच हारने पर त्रिपुरा को कोई प्वाइंट नहीं मिलेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S8ur76
कोई टिप्पणी नहीं