सीनियर वूमेन लीग: उत्तराखंड ने सिक्किम को 42 रनों से दी पटखनी

उत्तराखंड ने सीनियर वूमेन वन डे लीग में सिक्किम पर वीजेडी तकनीक से 42 रनों से जीत दर्ज की है। मैच की शुरुआत में बारिश आने से वीजेडी तकनीक से ओवरों में कटौती की गई।कटक के रावेनशॉ यूनिवर्सिटी के मैदान पर उत्तराखंड व सिक्किम के बीच सीनियर वूमेन वन डे लीग का मुकाबला हुआ। सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उत्तराखंड को आमंत्रित किया। इस दौरान बारिश ने मैच में खलल डाल दी। बारिश रुकने के बाद वीजेडी तकनीक से मैच में ओवरों की कटौती कर मैच 22 ओवर का किया गया। उत्तराखंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 22 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। कप्तान कंचन परिहार ने 57 व मेघा सेनी ने 55 रनों की पारी खेली। सिक्किम के लिए पीडी आचार्य ने दो व अनन्या ने एक विकेट चटकाया। सिक्किम की पारी के दौरान एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी। इसके बाद सिक्किम को 20 ओवरों में 127 रनों का लक्ष्य दिया। सिक्किम की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर मात्र 85 रन बनाए। सिक्किम के लिए अनन्या ने 22, अर्चना ने 26, पीडी आचार्य ने 22 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए निशा मिश्रा ने पांच, आर राय ने दो विकेट चटकाए।बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में खेलने के लिए उत्तराखंड की महिला अंडर-23 टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए 23 से 25 दिसंबर तक सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में ट्रायल होंगे। उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी के मैनेजर लॉजिस्टिक अमित पांडे ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 22 दिसंबर को सुबह दस बजे से पंजीकरण फार्म सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक सितंबर 1995 से 31 अगस्त 1999 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को मूलप्रति जन्मप्रमाण पत्र, दसवीं व बारहवीं के अंक प्रमाण पत्र, स्कूल से प्रमाणित जन्मतिथि प्रमाण पत्र लाना होगा। उन्होंने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rKFKqz
कोई टिप्पणी नहीं