इस कोटिंग को कराने के बाद कभी भी गंदी नहीं होगी आपकी कार, खर्च करने होंगे केवल 300 रुपए
नई दिल्ली: आजकल लोग कार खरीदने के बाद उसपर तरह -तरह की रैपिंग और पेंट्स कराते हैं ताकि उनकी कार कूल दिखे। लेकिन सड़कों पर कार चलाते समय आसपास कई बारगी ऐसा कीचड़ होता है जो आपकी कार का सत्यानाश कर देता है। कई बार तो लिक्विड कीचड़ इतना जिद्दी होता है कि हटता नहीं है और हट जाए तो दाग छोड़ देता है। अगर आप भी इस तरह के कीचड़ से परेशान हैं तो घबराइए नहीं क्योंकि आज हम आपको ऐसी कोटिंग के बारे में बताने वाले हैं जिसे कराने से आपकी कार पर किसी भी तरह का लिक्विड नहीं चिपकेगा फिर चाहे वो मिट्टी वाला कीचड़ ही क्यों न हो।
सबसे बड़ी बात ये है कि ये कोटिंग आप अपने आप भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस कोटिंग के बारे में।
हाइड्रोफोबिक कोटिंग, यानी पानी या तरल को दूर रखने वाली कोटिंग। हाइड्रोफोबिक कोटिंग को लगाना बेहद आसान होता है। हाइड्रोफोबिक कोटिंग वाली सतह पर पानी, या कीचड़ जैसे तरल पदार्थ बिना चिपके, बेहद आसानी से फिसल जाते हैं और ये कोई निशान भी नहीं छोड़ते। ये भारी बारिश वाले इलाकों या ऑफ-रोडिंग शौकीनों के लिए बेहतरीन फीचर है। सबसे अच्छी बात है की इसे कोई भी बिने दिक्कत के अपनी गाड़ी पर लगा सकता है। साथ ही हाइड्रोफोबिक कोटिंग वाली गाड़ी को साफ़ करना बेहद आसान हो जाता है क्योंकि इसपर गन्दगी चिपकती नहीं और सफाई में कम पानी का इस्तेमाल भी होता है।
कोटिंग लगाने से पहले अपनी कार को अच्छे से साफ कर लें ताकि इसपर किसी प्रकार की गन्दगी ना रह जाए। फिर कार को एक कपड़े की मदद से सुखाएं। उसके बाद, उसपर हाइड्रोफोबिक कोटिंग लगाने का काम करें। इस कोट को लगाने के लिए एक फोम का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इससे कोटिंग बराबर रूप से फैलती है।
हाइड्रोफोबिक कोटिंग आपको 300-500 की रेंज में आसानी से मिल जाएगी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LwMFwn
कोई टिप्पणी नहीं