2019 जनवरी में लॉन्च होगी मर्सिडीज की वी क्लास MPV, कीमत के बारे में बड़ा खुलासा
नई दिल्लाी: मर्सिडीज बेंज ने अपनी mpv वी-क्लास को भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने 24 जनवरी 2019 को इसे भारत में लॉन्च करने का निर्णय किया है। आपको बता दें कि ये कंपनी की भारत में सबसे एक्सपेंसिव MPV होगी और इसका भारत में कोई कॉम्पटीटर मौजूद नहीं है। इस mpv को स्पेन से इंपोर्ट कर CBU रूट के तहत भारत में बेचा जाएगा।यही वजह है कि भारत में इस लग्जरी वी-क्लास MPV की कीमत 75 लाख रुपए तक हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-
Mahindra XUV300 की बुकिंग हुई शुरू, जानें कितना होगा टोकन अमाउंट
- विटो पैनल वैन पर बेस्ड मर्सिडीज वी-क्लास का डिजाइन मर्सिडीज की ही पुरानी कारों से ही लिए गया है।
- इसके LED हेडलैंप में ट्रेडिशनल थ्री-स्लाट ग्रिल दिए गए हैं।
- इंटीरियर की बात करें तो इसमें कई सारे चीजें प्री फेसलिफ्ट सी क्लास से ली गई है जिसमें इंफोटेनेमेंट स्क्रीन एंड कंट्रोल्स और ए.सी. वेंट्स है। वहीं इसके स्टीयरिंग व्हील्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को मर्सिडीज की पुरानी कारों से लिया गया है।Creta और Jeep को टक्कर देगी Tata Harrier, रिवील हुई लॉन्चिंग डेट
- फीचर्स की बात करें तो इसमें 360 डिग्री व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर्स, लैदर फिनिश सीट्स, एंबियंट लाइट, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन एंड एयरबैग भी दिए गए हैं।
- भारत में यह कार सिर्फ रियर व्हील ड्राइव ऑप्शन में ही उपलब्ध होगी। जबकि ग्लोबल मार्केट में ये 4 मैटिक ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में अवेलेबल है।
- इंजन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन जो सी-220डी में देखने को मिलता है जो BS6 एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है। यह 9 स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन से लैस इंजन 194पीएस की ताकत और 400Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने की क्षमता रखता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sg4WRq
कोई टिप्पणी नहीं