इन खास फीचर्स की वजह से हीरो डेस्टिनी 125 है बेस्ट, ट्रैफिक में चलाना भी है बेहद आसान
नई दिल्ली: आजकल ऑटोमोबाइल सेक्टर में स्कूटर की डिमांड एक बार फिर से काफी बढ़ रही है। यही वजह है कि हर बड़ी कंपनी स्कूटर मार्केट में कदम रख रही है।भारत की टॉप टू-व्हीलर कंपनियों ने अपने पावरफुल और लेटेस्ट फीचर्स से लैस स्कूटर्स लॉन्च कर कस्टमर्स को कई सारे ऑप्शन दे दिए हैं। 2018 में कई शानदार स्कूटरों को लॉन्च किया गया लेकिन जब बात बेस्ट की हो तो दिमाग में एक ही नाम आता है। भारत की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपनी पहली 125 सीसी स्कूटर डेस्टिनी को लॉन्च किया जो यूथ ही नहीं फैमिली को भी बहुत पसंद आ रही है। तो चलिए आपको बताते है इसकी कुछ खास बातें जिसकी वजह से ये बाकी स्कूटरों पर भारी पड़ सकता है।
फीचर्स-
- शार्प शोल्डर लाइन और क्रोम ग्रानिश साइड पैनल वाला डेस्टिनी देखने में काफी स्टाइलिश लगता है । इसके यही फीचर्स इसे स्टाइलिश और मॉडर्न लुक भी देते हैं। इसमें हैंडल माउंटेड हेडलाइट्स और टेल लैंप है जो हेलोजन यूनिट से लैस है। इसमें हीरो मेस्ट्रो और छोटी ड्यूट की तरह ही स्पोर्ट और सिग्नेचर डिजाइन देखने को मिलता है।
- हीरो डेस्टिनी शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर भी काफी बेहतर हैंडलिंग देती है। इसके टेलीस्कोपिक फॉर्क शॉक ऑब्जर्वर का वजह से छोटे-मोटे झटकों का अहसास तक नहीं होता है। इसके सस्पेंशन को इस तरह से ट्यून किया गया है कि न तो यह ज्यादा सख्त है न ही सॉफ्ट जिस वजह से हाई स्पीड में भी इसे हैंडल करने काफी आसान है।
- हीरो के इस स्कूटर में 124.6 सीसी का एयरकूल्ड इंजन है 6,750rpm पर 8.7bhp और 5,000rpm पर 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टॉर्क की वजह से ये स्कूटर 60kmph की स्पीड से आराम से चल सकती है। ट्रैफिक स्मीद होने पर इसे 80kmph तक भी चलाया जा सकता है।
- डेस्टिनी 125 देश की पहली ऐसी स्कूटर है जिसमें आइडियल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। स्कूटर के रुकते ही कुछ समय के बाद इसका पावर ऑटोमेटिक बंद हो जाता है। दोबारा स्टार्ट करने के लिए मात्र रियर ब्रेक्स को प्रेस कर एक्सीलेटर घुमाना होता है । जिसके बाद स्कूटर फर्राटा भरने के लिए फिर से तैयार हो जाता है।
- इसके अलावा डेस्टिनी 125 में एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग पोर्ट, कॉम्बिनेशन लॉक जिससे फ्यूल टैंक कैप और सीट दोनों ही खोले जा सकते हैं। सीट के नीचे USB चार्जिंग पोर्ट भी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RyQjrP
कोई टिप्पणी नहीं