राधा चंद के नाबाद 104 रन से उतराखंड ने अरुणाचल को 225 रनों से हराया

सीनियर महिला वन डे लीग में गुरुवार को भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड का मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ खेला गया। इसमें राधा चंद के नाबाद 104 रन, दो विकेट व ज्योति गिरी के 45 रन और चार महत्वपूर्ण विकेट की बदौलत उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को 225 रनों के अंतर से हराया।टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। राधा चंद की शतकीय पारी के अलावा ज्योति गिरी ने 45 और कंचन परिहार ने 38 रनों का योगदान दिया। 37 रन अतिरिक्त के रूप मेें आए। 301 रनों के जवाब में अरुणाचल की टीम केवल 75 रन ही बना सकी और मुकाबला 225 रनों से हार गई। टीम की नीलम ने 27 और सुभलक्ष्मी ने 14 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। छह बल्लेबाज शून्य पर आउट होकर चलते बने। उत्तराखंड की ओर से ज्योति ने चार और मधवाल व राधा चंद ने दो-दो विकेट लिए। क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंडसीनियर महिला वन डे लीग में उत्तराखंड की टीम ने टेबल टॉप कर ऑल इंडिया नॉक आउट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब 26 दिसंबर को टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बंगलूर में होगा। बता दें, उत्तराखंड की टीम अपने ग्रुप में 28 अंक के साथ पहले स्थान पर है। उत्तराखंड की टीम आठ मैचों में सात जीत हासिल करने में सफल रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EHFVeL
कोई टिप्पणी नहीं