सिक्किम की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में Patna के ज्वाइंट कमिश्नर गिरफ्तार

सिक्किम की छात्रा के साथ बिहर का राजधानी पटना में छेड़छाड़ की गर्इ। जिसके आरोप में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिश्नर राम बाबू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना पुलिस की विशेष टीम ने अगली सुबह करीब तीन बजे एकलव्य सुपर-50 के हॉस्टल से उन्हें गिरफ्तार किया है। राम बाबू इस हॉस्टल के चीफ मेंटॉर हैं और पीड़िता इसी कोचिंग से मेडिकल की तैयारी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक एकलव्य सुपर-50 और सिक्किम सरकार के बीच एक एमओयू है और इसी के तहत वहां से छात्र और छात्राएं यहां आकर तैयारी करते हैं। बता दें कि पीड़िता के पिता सिक्किम में पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। छेड़छाड़ के बाद पटना के दी घा थाने में पीड़िता ने केस दर्ज करवाया था। लड़की के पिता ने बिहार सरकार से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मामले को लेकर सिक्कम सरकार भी काफी गंभीर है। सिक्किम सरकार ने बिहार सरकार से इस मामले में कारावाई का अनुरोध किया था। सरकार ने राज्य पुलिस मुख्यालय को कार्रवाई का निर्देश दिया, तब जाकर पटना पुलिस की विशेष टीम ने 2005 बैच के आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया। वहीं पीड़िता के परिजनों के पटना पंहुचने के बाद मंगलवार की रात इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की सरगर्मी बढ़ रही और तब जाकर इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JvL6Ol
कोई टिप्पणी नहीं