Mahindra की दमदार SUV की बुकिंग हुई शुरू, लॉन्चिंग के बाद Endeavour को देगी मात
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी महिंद्रा अलटोरस ( Mahindra Alturas G4 ) की बुकिंग शुरू कर दी है। इस एसयूवी को 24 नवंबर, 2018 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले आज हम आपको इस एसयूवी से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं। महिंद्रा की इस नई एसयूवी का नाम Alturas है, जिसे SsangYong rexton SUV के लुक पर तैयार किया गया है। बिल्कुल नए लुक वाली इस एसयूवी में बेहतरीन ग्रिल दिया गया है, जिसमें महिंद्रा वाला लुक दिया गया है। इस एसयूवी के फ्रेम कंस्ट्रक्शन में काफी बदलाव किए गए हैं और इसे अपग्रेड किया गया है। महिंद्रा की इस एसयूवी को नए फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें- पहले से भी ज्यादा दमदार हुई Royal Enfield Thunderbird 350X, जानें क्या है वो खास फीचर
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा अलटोरस जी4 में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 180.5 एचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस एसयूवी को 7 स्पीड ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा। महिंद्रा की इन नई एसयूवी को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। पहला लोअर वेरिएंट जी2 ट्रिम जो कि फुली लोडेड और 2व्हील ड्राइव होगा। दूसरा वेरिएंट जी4 जो कि 4 व्हील ड्राइव होगा। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि महिंद्रा अलटोरस इस एसयूवी को फाइनल नाम दिया है। Alturas का अर्थ ऊंचाई होता है और महिंद्रा इस एसयूवी के जरिए कंपनियों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहती है।
ये भी पढ़ें- AUDI को धूल चटाने आ रही है Skoda की ये सस्ती कार, यहां जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इन एसयूवी से हो सकता है मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बादमहिंद्रा अलटोरस ( Mahindra Alturas G4 ) का मुकाबला मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट, टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर जैसी एसयूवी से हो सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T0Oghn
कोई टिप्पणी नहीं