ISL-5: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने की जोरदार वापसी, केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से बार्थोलोमियू ओगबेचे और जुआन क्रूज मासिया ने गोल दागे जबकि केरल की तरफ से एकमात्र गोल मातेज पोपलात्निक ने किया।पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल बेहद रोमांचक रहा। केरल के मातेज पोपलात्निक ने मैच के 73वें मिनट में गोल करके केरल को 1-0 की बढ़त दिलाई। तब लगने लगा कि केरल की टीम यह मुकाबला जीत जाएगी।हालांकि, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के इरादे कुछ और ही थे। बार्थोलोमियू ने मैच के अतिरिक्त 93वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम पर तीन मिनट के बाद जुआन क्रूज मासिया ने गोल दागकर नॉर्थईस्ट की जीत पर मुहर लगाई।नॉर्थईस्ट की घर में यह पहली जीत रही और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में 14 अंक हो गए हैं। वहीं केरल की टीम आठ मैचों में सात अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qe8ohJ
कोई टिप्पणी नहीं