Breaking News

Hockey World Cup 2018: हॉकी विश्व कप का पूरा शेड्यूल, जानिए कब कब है भारत का मैच


2018 का पुरुष हॉकी वर्ल्डकप भारत में 28 नवंबर 2018 से 16 दिसंबर 2018 तक आयोजित होगा। ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में होने वाले इस हॉकी वर्ल्ड कप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान भारत को पूल सी में जगह मिली है जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। हॉकी वर्ल्डकप का फाइनल 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस महा-मुकाबले की ओपनिंग सेरेमनी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 27 नवंबर 2018 को आयोजित होगी। भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इस मैच को चार ग्रुप यानी पूल में बांटा गया है। ग्रुप ए में अर्जेंटीना के साथ न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस को रखा गया है। ग्रुप बी में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड और चीन को जगह मिली है। ग्रुप सी में भारत, बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका है। ग्रुप डी में नीदरलैंड्स, जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान की टीमें हैं। हॉकी विश्व कप के सारे मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 16 टीमों को चार ग्रुप यानी पूल में बांटा गया है। पूल ए: अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस पूल बी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन पूल सी: बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका पूल डी: नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान। बुधवार, 28 नवंबरमैच 1 - पूल सी- बेल्जियम बनाम कनाडा - 5 बजे शाम मैच 2 - पूल सी - इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7 बजे शाम गुरुवार, 29 नवंबरमैच 3 - पूल ए - अर्जेंटीना बनाम स्पेन - 5 बजे शाम मैच 4 - पूल ए - न्यूज़ीलैंड बनाम फ्रांस- 7 बजे शाम शुक्रवार, 30 नवंबरमैच 5 - पूल बी - ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड- 5 बजे शाम मैच 6 - पूल बी - इंग्लैंड बनाम चीन- 7 बजे शाम शनिवार, 1 दिसंबरमैच 7 - पूल डी - नीदरलैंड बनाम मलेशिया- 5 बजे शाम मैच 8 - पूल डी - जर्मनी बनाम पाकिस्तान- 5 बजे शाम रविवार, 2 दिसंबरमैच 9 - पूल सी - कनाडा बनाम दक्षिण अफ्रीका- 5 बजे शाम मैच 10 - पूल सी - भारत बनाम बेल्जियम- 7 बजे शाम सोमवार, 3 दिसंबरमैच 11 - पूल ए - स्पेन बनाम फ्रांस- 5 बजे शाम मैच 12 - पूल ए - न्यूज़ीलैंड बनाम अर्जेंटीना- 7 बजे शाम मंगलवार, 4 दिसंबर मैच 13 - पूल बी - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- 5 बजे शाम मैच 14 - पूल बी - आयरलैंड बनाम चीन- 5 बजे शाम बुधवार, 5 दिसंबरमैच 15 - पूल डी - जर्मनी बनाम नीदरलैंड- 5 बजे शाम मैच 16 - पूल डी - मलेशिया बनाम पाकिस्तान- 5 बजे शाम गुरुवार, 6 दिसंबरमैच 17 - पूल ए - स्पेन बनाम न्यूज़ीलैंड- 5 बजे शाम मैच 18 - पूल ए - अर्जेंटीना बनाम फ्रांस- 7 बजे शाम शुक्रवार, 7 दिसंबरमैच 1 9 - पूल बी - ऑस्ट्रेलिया बनाम चीन- 5 बजे शाम मैच 20 - पूल बी - आयरलैंड बनाम इंग्लैंड- 7 बजे शाम शनिवार, 8 दिसंबरमैच 21 - पूल सी - बेल्जियम बनाम दक्षिण अफ्रीका- 5 बजे शाम मैच 22 - पूल सी - कनाडा बनाम भारत- 7 बजे शाम रविवार, 9 दिसंबरमैच 23 - पूल डी - मलेशिया बनाम जर्मनी- 5 बजे शाम मैच 24 - पूल डी - नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान - 7 बजे शाम सोमवार , 10 दिसंबरमैच 25 - पहला क्रॉसओवर - पूल ए में दूसरे स्थान पर बनाम पूल में तीसरे स्थान पर- 4:45 बजे शाम मैच 26 - दूसरा क्रॉसओवर - पूल बी में दूसरे स्थान पर बनाम पूल ए में तीसरे स्थान पर- 7 बजे शाम मंगलवार, 11 दिसंबरमैच 27 - दूसरा क्रॉसओवर - पूल सी में दूसरे स्थान पर बनाम पूल डी में तीसरे स्थान पर - 4:45 बजे शाम मैच 28 - तीसरा क्रॉसओवर - पूल डी में दूसरे स्थान पर बनाम पूल सी में तीसरे स्थान पर- 7 बजे शाम बुधवार, 12 दिसंबरमैच 29 - क्वार्टरफाइनल - पूल ए में पहले स्थान पर बनाम 26वें मैच के विजेता- 4:45 बजे शाम मैच 30 - क्वार्टरफाइनल - पूल बी में पहले स्थान पर बनाम 25वें मैच के विजेता - 7 बजे शाम गुरुवार, 13 दिसंबरमैच 31 - क्वार्टरफाइनल - पूल सी में पहले स्थान पर बनाम 28वें मैच के विजेता- 4:45 बजे शाम मैच 32 - क्वार्टरफाइनल- पूल डी में पहले स्थान पर बनामन 27वें मैच के विजेता - 7 बजे शाम शुक्रवार , 14 दिसंबर - कोई मैच नहींशनिवार, 15 दिसंबरमैच 33 - सेमीफाइनल - 29वें मैच के विजेता बनाम 32वें मैच के विजेता- 4 बजे शाम मैच 34 - सेमीफाइनल - -30वें मैच के विजेता बनाम 31वें मैच के विजेता- 6:30 बजे शाम रविवार, 16 दिसंबरमैच 35 - तीसरा/चौथा स्थान के लिए मुकालबाल -4:30 बजे शाम मैच 36 -फाइनल -पहले और दूसरे सेमीफाइनल के विजेता- 7 बजे शाम

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2r47shH

कोई टिप्पणी नहीं