Breaking News

अपने स्मार्टफोन में 'ज़ूम लेंस' नहीं ट्राई किया तो अब कर के देखिए

नई दिल्ली: कई लोगों को फोटोग्राफी करने का शौक होता है और इस शौक को पूरा करने के लिए लोग महंगे कैमरे खरीद लेते हैं लेकिन ये कैमरे महंगे होने के साथ ही बेहद ही नाज़ुक होते हैं जिन्हें काफी संभालकर रखना पड़ता है नहीं तो इनके खराब होने का डर बना रहता है। आपको बता दें कि हर कोई इन महंगे कैमरों को नहीं खरीद सकता है और खरीद भी लेता है तो इसका रख-रखाव करने में काफी दिक्कत आती है। बता दें कि इस DSLR कैमरे के लेंस को काफी दूरी तक ज़ूम करके इससे तस्वीरें खींची जा सकती है। अगर आप भी इस तरह ही HD तस्वीरें खींचना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे लेंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बड़ा काम आएगा।

ज़ूम लेंस

आपमें से शायद कम ही लोगों ने इस लेंस के बारे में सुना होगा क्योंकि आम तौर पर लोग इसे इस्तेमाल नहीं करते हैं ऐसे में अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो आप बड़ी ही आसानी से DSLR जैसी तस्वीरें खींच सकते हैं और इसके लिए आपको महज 400 से 500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आपको बता दें कि ये ज़ूम लेंस बड़े ही काम का होता है और इसकी खासियत जानने के बाद आप भी इसे खरीदना चाहेंगे।

जानें क्या है खासियत

वैसे तो मार्केट में तमाम तरह के फोटोग्राफी लेंस मौजूद हैं लेकिन ज़ूम लेंस बेहद ही ख़ास होते हैं क्योंकि आप इन्हें लगाने के बाद आप अपने स्मार्टफोन से काफी लम्बी दूरी तक ज़ूम करके तस्वीरें खींच सकते हैं और ये तस्वीरें काफी अच्छी क्वालिटी की होती हैं। ये लेंस आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और बड़ी ही आसानी से इसे मंगवा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CW0l1M

कोई टिप्पणी नहीं