Breaking News

करोड़ों में बिक रही है भारत की ये पुरानी कार, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

लंदन में विंटेज कारों की नीलामी शुरू होने जा रही है। बोनहेम्स बॉन्ड स्ट्रीट दिसंबर माह में शुरू होगी और इसमें कश्मीर के आखिरी महाराजा हरि सिंह की विंटेज कार की नीलामी होने जा रही है। इस प्रोगाम में बिकने वाली ये कार अपने समय की सबसे ज्यादा शानदार कारों में से एक मानी जाती थी। 1924 मॉडल वॉक्सहॉल 30-98 ओई वेलोक्स टूरर एक बेहतरीन ही शानदार कार मानी जाती थी और आइए जानते हैं कैसी है ये कार।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

बताया जा रहा है कि 1924 मॉडल वॉक्सहॉल 30-98 ओई वेलोक्स टूरर कार को 3,30,000 पाउंड से लेकर 3,90,000 पाउंड तक में नीलाम किया जा सकता है। भारतीय करेंसी के अनुसार ये रकम 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच है। महाराजा हरी सिंह ने इस कार में अपने अनुसार बदलाव करवाए थे और कई नए फीचर्स को शामिल भी किया था। इसकी वजह से ही ये कार शानदार चीज का उदाहरण है।

कार के इंजन की बात की जाए तो ये इंजन 25 एचपी की पावर जनरेट करता था जो कि 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस था। इस कार में इलेक्ट्रिक लाइट, घड़ी, स्पीडोमीटर, स्पेयर व्हील, फुल टूल किट मिलती थी। इस कार की खासियत ये थी कि ये कंवर्टिबल थी जो कि धूप, बरसात या बर्फ से बचने के लिए ढक जाती थी और खुली हवा का आनंद लेने के लिए खुल जाती थी। छत को मैनुअल तरीके से हटाया और लगाया जाता था। उस दौर में ये कार 4 सीटर और 2 सीटर के विकल्प के साथ आती थी।

राजा अमर सिंह के सबसे छोटे पुत्र महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के आखिरी शासक थे। हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर की राजगद्दी अपने चाचा महाराज प्रताप सिंह द्वारा विरासत में मिली थी। डोगरा शासन के अन्तिम राजा हरि सिंह ने कश्मीर के लिए बहुत से बेहतरीन कार्य किए थे। पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह महाराजा हरि सिंह के पुत्र हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EVyCks

कोई टिप्पणी नहीं