स्टील या एल्युमिनियम जानें कौन सी बॉडी बनाती है कार को ज्यादा सेफ
नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हर दिन नई-नई तकनीकि पर बेस्ड कारें और बाइक्स आती हैं।लेकिन फिर भी लोग बिना जांच पड़ताल के कही सुनी बातों पर यकीन कर लेते हैं। ऐसे में नए कार चलाने वालों को इस मशीनरी के बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। जैसे अक्सर लोग मान लेते हैं कि एल्युमिनियम बॉडी, स्टील बॉडी से कम सुरक्षित होती है। और स्टील बॉडी उन्हें हमेशा सुरक्षित रखेगी। लेकिन ये सच नहीं है ।
लाखों की बाइक से चलते हैं लालू यादव के बेटे तेजप्रताप, तलाक को लेकर हैं खबरों में
- दरअसल अक्सर लोगों से यह सुनने में आते हैं कि स्टील मतलब मजबूत धातु और एल्युमिनियम यानी नरम मुलायम धातु। लोग इसी को गाड़ियों की बॉडी से भी जोड़कर देखने लगते हैं। जैसे किसी कार में स्टील की बॉडी है तो वह मजबूत है और अगर किसी गाड़ी के चेसिस को एल्युमिनियम से तैयार किया गया है तो वह ज्यादा मजबूत नहीं है। यह धारणा लोगों में लंबे समय से चली आ रही है।
- ऑटो कंपनियां अपने वाहनों में जिस क्वालिटी के एल्युमिनियम को यूज करती है वह एल्युमिनियम मेटल होता है जो किसी भी मामले में स्टील से कम नहीं है। इसे इस तरह से बनाया जाता है कि यह सेफ्टी के सारे स्टैंडर्ड को पूरा करें।
- हाल ही में मशहूर कार कंपनी शेवरले में के द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में यह बताया गया कि फोर्ड F-150 ट्रक में जो एल्युमिनियम बॉडी यूज की गई है जो मजबूत नहीं है। जिसके बाद फोर्ड ने एक रिसर्च रिपोर्ट में यह सामने आया कि 99 प्रतिशत फोर्ड F-150 ट्रक के ग्राहकों को इसके एल्युमिनियम बॉडी से कोई आपत्ति नहीं है। इसी के साथ फोर्ड F-150 ट्रक के क्रैश टेस्ट में यह सामने आया की यह अपनी सेगमेंट का सबसे सेफ ट्रक है।
यानि कार की सुरक्षा के लिए एल्युमिनियम बॉडी हर लिहाज से सुरक्षित है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PI6OEA
कोई टिप्पणी नहीं